शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

सिंगरौली। थाना चितरंगी क्षेत्र के ग्राम सुदा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी दयाराम कोल पिता भुलई कोल उम्र 27 वर्ष निवासी सुदा अक्सर शराब के नशे में अपने पिता भुलई कोल पिता सुखदेव कोल उम्र 60 वर्ष के साथ मारपीट करता था। रविवार की रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद जान बचाने के लिए भुलई कोल अपने भाई के घर जाकर सोने चला गया था। बताया जा रहा है कि बीते दिन सोमवार की सुबह करीब 8 बजे आरोपी फिर वहां पहुंचा और पिता के साथ दोबारा विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष होता रहा। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी के आक्रामक रवैये के चलते वे सफल नहीं हो सके। गंभीर रूप से घायल भुलई कोल ने सुबह लगभग 8:30 बजे दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी दयाराम कोल को हिरासत में ले लिया। आरोपी को भी घटना के दौरान चोटें आई हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उससे पूछतांछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना का मुख्य कारण शराब है, क्योंकि घटना के समय दोनों ही नशे की हालत में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Next Post

एसपी ने सुनी शिकायतें, 56 मामले पहुंचे

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शिकायतें सुनी। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट, सायबर अपराध […]

You May Like