किसान कल तक बुक कर सकेंगे स्लॉट


जबलपुर: जिले के ऐसे किसान जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किये हैं वे आज 12 और कल 13 जनवरी को भी स्लॉट बुक कर सकेंगे। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को देखते हुये स्लॉट बुक करने की अवधि 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

इसके पहले स्लॉट बुक करने की अवधि 9 जनवरी तय की गई थी। जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र जिले के उन सभी किसानों से इस तय समयावधि के भीतर ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से स्लॉट बुक करने का आग्रह किया है, जिन्होंने अभी तक अपनी उपज का विक्रय करने स्लॉट बुक नहीं किये हैं।

Next Post

युवा दिवस पर आज सुबह 9 बजे से होगा सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

Mon Jan 12 , 2026
मॉडल स्‍कूल में होगा आयोजन, उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे मुख्य अतिथि जबलपुर: स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम 12 जनवरी की सुबह 9 बजे पंडित लज्‍जाशंकर झा उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मॉडल स्‍कूल में आयोजित किया जायेगा।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं […]

You May Like