भिण्ड, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक व्यक्ति ने आज अपनी माँ की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी।
लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी रामबाबू दौहरे की माँ सावित्री दौहर (60) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात मां-बेटे के बीच बहस हुई, आज तड़के गुस्से में आरोपी रामबाबू ने मां पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह कई घंटों तक शव के पास बैठा रहा इसके बाद अपने बहनोई बुधु सिंह जाटव को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सात साल पहले रामबाबू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और दूसरी शादी कर ली थी। रामबाबू इस बात के लिए अपनी मां को जिम्मेदार ठहराता था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Post
खरगोन में आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या
Wed Feb 26 , 2025
खरगोन, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में आज एक आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि ननकोड़ी ग्राम में 56 वर्षीय हिरमन बाई सेंगर आज सुबह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गई थी। […]

You May Like
-
6 months ago
मक्सी में अनियंत्रित बस पलटी, आठ यात्री घायल
