सप्लाई लायसेंस दिलाने के नाम पर 15 लाख हड़पे 

जबलपुर। आर्मी में माल सप्लाई करने का लायसेंस दिलाने के नाम पर 15 लाख लेकर हड़पने वाले के खिलाफ पनागर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि अभय असाटी 51 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर ने लिखित शिकायत की कि वह आरटीओ में बीमा एजेन्ट का काम करता है, उसका कार्यालय मेन रोड पनागर में कमानिया गेट के पास है। लगभग 4-5 वर्ष पूर्व ग्वारीघाट आश्रम में उसकी मुलाकात राजन सिंह निवासी रहेजा रेसीडेंसी गोरेगांव मुम्बई स्थाई पता ग्राम बख्तरी जिला जौनपुर उत्तरप्रदेशं से हुयी थी, जिन्हौंने स्वंय को रिटायर्ड अधिकारी कस्टम कमिश्नर बताया था। जिनसे परिचय होने के बाद उसकी बातचीत होने लगी थी और राजन सिह का जबलपुर आना जाना होने लगा। इसी दौरान राजन सिंह उससे बोला कि मेरे संबंध आर्मी में वरिष्ठ अधिकारियों से हैं, जिनसे बोलकर आर्मी में सामान सप्लाई करने का लायसेंस दिलवा दूंगा,

कुल लगभग 15 लाख रूपये उसने समय समय पर राजन सिंह, उनकी पुत्री रूची सिंह के बैंक अकाउण्ट में डाला है।

राजन सिंह के द्वारा आर्मी में माल सप्लाई करने का लायसेंस दिलाने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर लगभग 15 लाख रूपये हड़प लिये ।

Next Post

सड़क दुर्घटना में कई घायल

Tue May 20 , 2025
सतना। मझगवाँ थाना क्षेत्र के हिरौदी के पास हुआ सड़क हादसा, दोस्तो के साथ कार से चित्रकूट घूमने जा रहे दो युवक हुए हादसे का शिकार, आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से ट्रक के पीछे घुसी कार, मौके पर पहुंची मझगवाँ थाना पुलिस ने घायलों को पहुंचाया […]

You May Like