अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिगसर और पालर बड़ी पुलिया के बीच किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 25 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। घटनास्थल पर युवक का शव सहित बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली है।यह घटना की जानकारी रविवार सुबह देहात थाना पुलिस को मिलने पर मौके पर एएसआई अक्षेंद्रनाथ, आरक्षक सोहेल खान सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की और बताया कि मृतक छोटू पिता मुन्ना अठया, निवासी सिंग्राम सेमरा, थाना बंडा की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

*रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव*

जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत करैया भदौली फाटक के पास रेलवे ट्रैक के समीप शव मिलने का मामला सामने आया है।सगौड़ी चौकी बिलहरी थाना नोहटा क्षेत्र का शव मिलने पर चौकी जबलपुर नाका से प्रधान आरक्षक गनेश ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की और बताया कि मृतक मथुरा पिता मोहन आदिवासी, उम्र 24 वर्ष की मौत होने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Next Post

सीधी जिले के बकवा गांव में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

Sun Sep 6 , 2026
सीधी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जनजातीय पर्यटन, ग्रामीण संस्कृति एवं इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी और स्थानीय समुदाय के सहयोग से यहां होमस्टे तैयार किए गए हैं। इन होमस्टे में पर्यटक गांव की प्राकृतिक खूबसूरती और ग्रामीण संस्कृति के बीच सुकून के पल बिता सकेंगे। खास बात यह है कि इस पहल […]

You May Like