बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था करेगी 2100 छात्राओं को सम्मानित

ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 2024–25 में 2100 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।यह आयोजन संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से शहर के शासकीय एवं अर्धशासकीय विद्यालयों में आयोजित किया जाता है जिसमें संस्था विद्यालय से कक्षा 5 से 12 तक की प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की सूची लेती है.

तत्पश्चात उन्हें मेडल सर्टिफिकेट प्रदान कर उनको सम्मानित करती है। डॉ वंदना ने बताया कि इस सम्मान से हम छात्राओं का हौंसला बढ़ाकर अन्य छात्राओं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करना है। अब तक संस्था लगभग 7000 से ज्यादा छात्राओं को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित कर कीर्तिमान स्थापित चुकी है।

Next Post

माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दिखा "तांडव' टाइगर

Sun Jun 8 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को टाइगर अब आसानी से नजर आने लगे हैं। जिससे पर्यटकों के बीच काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। सुबह 6.30 बजे नगर के हार्डवेयर व्यवसाई विजय सिंघल जब अपनी फैमिली के साथ नेशनल पार्क गए तो प्रवेश करते ही उनका सामना […]

You May Like