बंगलादेश में डेंगू के मामलों में वृद्धि , छह और पीड़ितों की मौत

ढाका 19 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश में डेंगू बुखार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और गुरुवार को इस बीमारी से छह और पीड़ित अपनी जान गंवा बैठे।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में डेंगू संक्रमण के 647 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस साल अब तक इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,461 हो गयी है।
डीजीएचएस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल देश में डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या 167 हो गयी है।

Next Post

चीन ने महिला विकास की उन्नति पर जारी किया श्वेतपत्र

Fri Sep 19 , 2025
बीजिंग, 19 सितंबर (वार्ता) चीन में राज्य परिषद् सूचना कार्यालय द्वारा “नए युग में महिलाओं के सर्वांगीण विकास में चीन की उपलब्धियां” शीर्षक से एक श्वेतपत्र जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि पांच अध्यायों वाला यह श्वेतपत्र बीजिंग में आयोजित होने वाली 2025 की लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण […]

You May Like