जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पड़रिया में खेत में काम करने गए युवक के सीने में अचानक दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र सिंह लोधी 45 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थूहा ने सूचना दी बम्हौरी पटेरा जिला दमोह निवासी सरमन सिंह गौंड 40 वर्ष लगभग चार माह पूर्व से उसके खेत में काम करने आया था जो उसके घर में ही रहता था।
ग्राम पड़रिया स्थित अपने खेत गया था शाम लगभग 6-30 बजे उसके खेत में काम करने वाला सरमन सिंह गौंड़ उससे बोला कि उसके सीना में दर्द हो रहा है जिसे वह शासकीय अस्पताल कटंगी अस्पताल लेकर गया शाम लगभग 7 बजे डाक्टर ने चैक कर सरमन सिंह गौंड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बाथरूम में गिरे बुजुर्ग की मौत
जबलपुर । सिविल लाईन निवासी एक बुजुर्ग बाथरूम में अनियंत्रित होकर गिर गए जिन्हें परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया ।
पुलिस के मुताबिक मदन गोपाल कुशवाहा 71 वर्ष निवासी नवयुग कॉलेज के पास सिविल लाईन 20 मार्च को अचानक बाथरूम में गिर गए थे जिससे उन्हें चोटेंं आ गई । परिजन उन्हें इलाज के लिए दोपहर 3:30 बजे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
