जबलपुर:कटंगी थाना अंतर्गत ककरैहटा में शुक्रवार शाम नाहन देवी माता के दर्शन करने के बाद बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को बेलगाम पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में तीनों को चोटें आ गई । वहीं वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम शिव प्रसाद 27 वर्ष निवासी सिंगलदीप पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं नारायण प्रसाद, वीरेन्द्र उईके, कालिका प्रसाद एवं सुरेन्द्र प्रसाद सभी नाहन देवी माता के दर्शन करने आये थे.
शाम 6-45 बजे दर्शन के बाद बस के इंतजार में ककरैहटा तिराहा रोड किनारे खडे होकर आपस मे बातचीत कर रहे थे वीरेन्द्र उईके, कालका प्रसाद, एवं सुरेन्द दूर खडे थे तभी कटंगी की ओर से आ रही पिकअप एमपी 20 जेड जेड 8706 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये वीरेन्द्र उईके, कालिका प्रसाद एवं सुरेन्द्र को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटे आ गयी।
