स्कूली बसों के ब्लाइंड स्पॉट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों और चालकों को किया जागरूक

इंदौर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान स्कूल बस चालकों, अटेंडर्स और विद्यार्थियों को बस के ब्लाइंड स्पॉट से होने वाले हादसों से बचाव के तरीके बताए.ट्रैफिक पुलिस जवान सुमंत सिंह कछावा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि वाहन के आसपास कुछ ऐसे हिस्से होते हैं, जहां चालक की सीधी नजर नहीं पहुंच पाती.

इन्हीं स्थानों को ब्लाइंड स्पॉट कहा जाता है. ऐसे स्थानों पर बच्चे होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. डेमो के माध्यम से बच्चों को बताया कि बस के आगे, पीछे और दोनों किनारों पर खड़े होने से बचना चाहिए. बस में चढ़ते और उतरते समय वाहन के पूरी तरह रुकने का इंतजार करें. सड़क पार करते समय चालक और अटेंडर के संकेत का पालन करें तथा चलती बस के सामने या पीछे से सड़क पार नहीं करें. बस चालकों और अटेंडर्स को भी निर्देश दिए गए कि बच्चों को उतारने और चढ़ाने के बाद ही वाहन आगे बढ़ाएं. बस चलाने से पहले चारों ओर जांच करें और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें.

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स में गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, 5000 मीटर में कांस्य जीतकर रचा नया इतिहास

Sun Aug 2 , 2026
ग्लौसगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार धावक गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने ग्लौसगो, भारत के स्टार धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया […]

You May Like