सतना। चित्रकूट में लगातार हो रही भारी बारिश से गुप्त गोदावरी गुफ़ा में जल रिसाव बढ़ने से गुफा के जॉइंट खुलने और अंदर कुछ पत्थर गिरने की वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने गुफ़ा को बंद कर दिया गया है अब भू वैज्ञानिक परीक्षण की सघन जाँच के बाद ही गुफ़ा को दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा.
चित्रकूट में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्त गोदावरी की प्राकृतिक गुफा में जल रिसाव काफी बढ़ गया है, गुफा के कमजोर और ज्वाइंट वाले पत्थरों के खिसकने व गुफा के भीतर पत्थर गिरने की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने गुफा को प्रवेश के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है गुप्त गोदावरी की प्राकृतिक संरचना वाली इस गुफा में जल का प्रवाह निरंतर बना रहता है, लेकिन इस बार अत्यधिक बारिश ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है हालांकि, चट्टानों में आए इस बदलाव और पत्थर गिरने की मुख्य वजह क्या है, इसका सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है
स्प्रबंधन का कहना है
स्थानीय प्रशासन और प्रबंधन का कहना है कि जब तक भू-वैज्ञानिकों की टीम गुफा की संरचनात्मक सुरक्षा की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक सुरक्षा के लिहाज से गुफा को बंद ही रखा जाएगा, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और जांच प्रक्रिया पूरी होने तक गुफा क्षेत्र में जाने से बचें।
