नीट-यूजी 2025 मॉपअप राउंड फर्जीवाड़ा: दो एजेंट और दो विद्यार्थियों के पिता जेल भेजे गए, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले फरार

भोपाल। नीट-यूजी 2025 के मॉपअप राउंड में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने दो आरोपी एजेंटों के साथ दो विद्यार्थियों के पिता को भी जेल भेज दिया है. छात्र- छात्रा के एडमिशन की प्रक्रिया में फर्जी रूप से विकलांगता के दस्तावेज तैयार करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश फिलहाल जारी है. कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों से पूछताछ की थी. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मॉपअप राउंड में बिहार के छात्र हिमांशु कुमार और मुंबई की छात्रा क्रिस्टल डी. कोस्टा ने अपने दस्तावेज फर्जी रूप से तैयार कराते एडमिशन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया था. दोनों ही छात्र- छात्रा के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले उनके पिता ने जिन एजेंटों से संपर्क किया था, उन्हें भी पुलिस ने धर दबोचा और उन्हें जेल भेज दिया. बता दें कि बीते शनिवार को ही कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी छात्र-छात्रा को हिरासत में लिया था. इस मामले में पूर्व में सामने आए 14 संदिग्ध रजिस्ट्रेशन की जांच में तीन उम्मीदवारों के दस्तावेज गलत पाए गए थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फर्जीवाड़े मामले में अब तक पांच उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर किया जा चुका है. चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को शिकायतें पूर्व में मिलीं थी. उम्मीदवारों एकता यादव, आलोक गुप्ता और चंदन गुप्ता के नाम के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे.

Next Post

शिक्षा और नवाचार का हब बनेगा मप्र,भोपाल में बनेगी नॉलेज सिटी: सीएम डॉ यादव

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही ‘नॉलेज सिटी’ विकसित की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस सिटी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, टेक्नोलॉजी सेंटर और रिसर्च हब स्थापित किए जाएंगे, ताकि मध्यप्रदेश शिक्षा और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।