वेस्टइंडीज ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा की

एंटीगुआ. 18 दिसंबर (वार्ता) वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज जोशुआ डोर्न की अगुवाई में अगले वर्ष जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाबवे और नामीबिया में खेला जायेगा। डोर्न ने पिछले वर्ष ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पर्दापण किया था। ऑलराउंडर जोनाथन वैन लांगे को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, 15 सदस्यीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2025 के क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं और अंतरराष्ट्रीय तैयारी सीरीज के दौरान प्रभावित किया। इनमें इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शामिल हैं। यह दोनों सीरीज वेस्टइंडीज ने जीती थीं।

वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम इस प्रकार है:- जोशुआ डोर्न (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शमर एप्पल, शाक्वान बेले, जैकरी कार्टर, तानेज फ्रांसिस, आर’जाई गिटेंस, विटेल लॉज, मीका मैकेंजी, मैथ्यू मिलर, इसरा-एल मॉर्टन, जेकीम पोलार्ड, आदियान राचा, कुणाल तिलोकानी और जोनाथन वैन लांगे।

 

 

 

 

Next Post

चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में गिरावट रही। चीनी और दालों के दाम भी बढ़ गये। वहीं, खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत आठ रुपये […]

You May Like

Play sound