चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में गिरावट रही। चीनी और दालों के दाम भी बढ़ गये। वहीं, खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत आठ रुपये बढ़कर 3,872 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं आठ रुपये सस्ता हुआ और 2,859 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत चार रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल 54 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 31 रुपये और मूंग दाल की 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 13 रिंगिट चढ़कर 3,979 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.04 प्रतिशत गिरकर में 49.07 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल 42 रुपये और वनस्पति 34 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल की कीमत तीन रुपये बढ़ गयी। मूंगफली तेल 47 रुपये और सरसों तेल 34 रुपये सस्ता हुआ। सोया तेल 32 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत लगभग स्थिर रही। चीनी आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

 

Next Post

अब सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का एक ही लोगो होगा

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) राज्य स्तर पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के एकीकरण के बाद सरकार ने अब उनके लिए नया लोगो जारी किया गया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि यह लोगो राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के साथ मिलकर जारी किया गया है। यह […]

You May Like