मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.06 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 28 पैसे की मजबूती के साथ 92.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 15 पैसे गिरकर 93.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 92.87 रुपये और नीचे 93.12 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली ने रुपये पर दबाव बनाया। उन्होंने आज भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 143.58 करोड़ डॉलर निकाले। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ है।
