नई दिल्ली, दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए साल 2026 बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। ‘ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स’ की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक वैश्विक स्तर पर टेक सेक्टर में 1,63,427 कर्मचारियों की नौकरियां जा चुकी हैं।
क्लाउड और ई-कॉमर्स सेक्टर पर सबसे ज्यादा मार
रिपोर्ट के मुताबिक, इस भारी छंटनी का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से बढ़ता असर है। क्लाउड और सास सेक्टर में 37,492 जबकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से 22,633 लोगों की छुट्टी हुई है, जहां कंपनियों ने इंसानों की जगह एआई को तरजीह दी है।
ओरेकल की बड़ी कटौती और शेयर बाजार का रुख
अमेरिका की टेक दिग्गज ओरेकल ने इस साल सबसे कड़ा कदम उठाते हुए 25,254 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि शेयर बाजार इन छंटनियों का स्वागत कर रहा है, क्योंकि निवेशक कम कर्मचारियों और एआई पर फोकस करने वाली कंपनियों को ज्यादा मजबूत मान रहे हैं।

