भारी बारिश से उफान पर नदियां, मेजा सहित कई प्रमुख बांधों के खुले गेट

सतना/रीवा : जिले और आसपास के क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. पानी की भारी आवक और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के कई प्रमुख बांधों और बैराजों के गेट खोल दिए गए हैं.

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सबसे ज़्यादा 4259.00 क्यूमेक पानी मेजा बांध से डिस्चार्ज किया जा रहा है. यहां का जलस्तर 177.35 मीटर दर्ज किया गया है जिसे नियंत्रित करने के लिए 3 गेटों को 60-60 सेंटीमीटर तक खोल दिया गया है. इसी प्रकार सिरसी बांध का जलस्तर 217.80 मीटर पर पहुंच गया है जिसका 1 गेट 1 फीट खोलकर 568.0 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. बकिया बैराज में भी जलस्तर 280.50 मीटर रिकॉर्ड किया गया है जिसके चलते 3 गेट 75 सेंटीमीटर और 2 गेट 50 सेंटीमीटर खोलकर 545.00 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है. इसके अलावा बीहर बैराज का जलस्तर 279.50 मीटर होने पर वहां के 4 गेट 1-1 मीटर खोलकर 143.12 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है.

क्षेत्र की अन्य प्रमुख नदियों और जलाशयों में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है. ताज़ा स्थिति के अनुसार बाणसागर देवलोद का जलस्तर 341.64 मीटर, माधव गढ़ का 285.10 मीटर और अदवा बांध का 192.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही सिलपरा टीएचपी का जलस्तर 293.40 मीटर, बीहर नदी (विक्रमपुल, रीवा) का 291.65 मीटर, बेलन नदी (डिड पुल) का 106.50 मीटर और टमस नदी (पटेहरा) का जलस्तर 97.00 मीटर पर पहुंच गया है.
जलस्तर में हो रही इस लगातार वृद्धि को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है. जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है तथा निचले व तराई वाले इलाकों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है ताकि बाढ़ या किसी भी अन्य आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल बचाव कार्य किया जा सके

Next Post

धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस; उत्कृष्ट कार्यों के लिए फार्मासिस्टों का हुआ सम्मान

Sat Sep 26 , 2026
सतना:एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ समाज सेवा का संकल्प लिया गया।इस गरिमामय समारोह में […]

You May Like