फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल द ग्रेट खली ने बढ़ाई शोभा

गांधीनगर/नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 31वें संस्करण में आज केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात के गांधीनगर में 500 से अधिक प्रतिभागियों के एक समूह का नेतृत्व किया। वहीं दिल्ली में द ग्रेट खली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ साझेदारी में आयोजित इस अखिल भारतीय साइकिलिंग अभियान में देश भर के 7000 से अधिक स्थानों पर ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के संदेश को आगे बढ़ते हुए 3000 नमो फिट इंडिया साइक्लिंग क्लबों ने भाग लिया।

गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मांडविया ने कहा, “फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ अब एक शक्तिशाली राष्ट्रव्यापी पहल बन गई है, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन को पूरी ताकत से आगे बढ़ा रही है। यह वास्तव में एक ऐसी श्रृंखला बन गई है जो न केवल फिटनेस के बारे में है, बल्कि राष्ट्रीय परिवर्तन के बारे में भी है। आज 7000 से अधिक जगहों पर हमारे युवाओं ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया है।”

इस अवसर डॉ. मांडविया ने भारतीय युवा महिला हैंडबॉल टीम से भी बातचीत की, जो वर्तमान में साई के गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है। गांधीनगर कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन पुरस्कार विजेता और पैरा पावरलिफ्टिंग के मुख्य कोच, राजिंदर सिंह राहेलू ने साई गांधीनगर में किया।

इन आयोजनों में प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों जैसे पीएसपीबी, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, गेल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, ईआईएल, ऑयल इंडिया, सीपीसीएल, आईजीएल, एनआरएल, एमएनजीएल, एचएमईएल, पेट्रोनेट एलएनजी, बामर लॉरी, ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड, ओएनजीसी एमआरपीएल, गुजरात मेट्रो, एनपीसीसी, डब्ल्यूएपीसीओएस, एलआईसी आदि के लोग शामिल हुए।

राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 31वां संस्करण एक उत्सव जैसे माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें रस्सी कूद, ज़ुम्बा और हठ योग गतिविधियाँ देखी गई । पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय द ग्रेट खली ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। 3000 से अधिक युवा और बुज़ुर्ग फिटनेस प्रेमियों की उपस्थिति में, 52 वर्षीय खली ने भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने में फिटनेस के महत्व पर ज़ोर दिया।

इस अवसर पर खली ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का सपना देखते हैं, और यह सपना तभी साकार होगा जब हम स्वस्थ और मजबूत होंगे। आइए हम सब मिलकर श्री मोदी के इस विचार को मजबूत करें और सभी को जागरूक करें। आइए हम सब रोजाना एक घंटा फिटनेस के लिए निकालें और उसके बाद बाकी जिंदगी को संभालें।”

 

 

Next Post

न्यूजीलैंड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में किए बदलाव

Sun Jul 13 , 2025
हरारे, 13 जुलाई (वार्ता) न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में बदलाव करते हुए डेवोन कॉनवे, मिच हे, जिमी नीशम और टिम रॉबिन्सन को शामिल किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनवे, फिन एलन की जगह लेंगे। फिन एलन को अमेरिका में मेजर लीग […]

You May Like