लॉर्ड्स 11 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डबल्यूटीसी) 2025 के फाइनल में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया जहां अपने खिताब को बचाव करने उतरेगी। वही दक्षिण अफ्रीका पहली डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
दोनों टीमों की एकादश इस प्रकार है:-
दक्षिण अफ्रीका एकादश:- टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रियान रिकेलटन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडइंघम, काइल वेरीयेने, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी।
ऑस्ट्रेलिया एकादश:- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जॉश हेजलवुड।
