

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेलों से हमें धैर्य और संजीदगी से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। खेल भावना जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। खेल हमें आंतरिक शक्ति देते हैं तथा खेल के मैदान से मिली सीख हमारे व्यक्तित्व को निखारती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन पशुधन के बिना अधूरा है, पशुचिकित्सालय के छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेल व अन्य गतिविधियों में बढ़चढकर हिस्सा लेते हैं, यह प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पांडेय, प्राचार्य, प्राध्यापकगण तथा छात्र उपस्थित रहे
