यूरोपीय देश यूक्रेन में 30-दिवसीय युद्धविराम को स्थायी बनाना चाहते हैं: पिस्टोरियस

यूरोपीय देश यूक्रेन में 30-दिवसीय युद्धविराम को स्थायी बनाना चाहते हैं: पिस्टोरियस

कीव, 13 मार्च (वार्ता) जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली और पोलैंड के रक्षा मंत्री यूक्रेन में 30 दिवसीय युद्ध विराम के विचार का स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि इसे स्थायी युद्ध विराम बना दिया जाए।

पिस्टोरियस ने बुधवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर एक महीने के लिए युद्ध विराम हो जाता है तो हम इसका स्वागत करते हैं। यह महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, हम चाहते हैं कि इन 30 दिनों का उपयोग दीर्घकालिक युद्ध विराम को संभव बनाने के लिए किया जाए।

मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक हुई। वार्ता के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने एक संयुक्त बयान प्रकाशित किया, जिसके अनुसार कीव रूस के साथ 30 दिनों के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के लिए तैयार है, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाने की संभावना है। बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिका तुरंत यूक्रेन को फिर से सहायता देना शुरू करेगा तथा खुफिया जानकारी साझा करने पर लगी रोक हटाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाद में आशा व्यक्त किया कि रूस इस युद्ध विराम के लिए सहमत हो जाएगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए वह इस सप्ताह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की योजना बना रहे हैं।

Next Post

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने जा रहे तीन लोगों को पकड़ा

Thu Mar 13 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने जा रहे तीन लोगों को पकड़ा है। ये सभी लोग धर्मांतरण के लिए पातालकोट एक्सप्रेस में बैठकर जालंधर जा रहे थे। कुछ लोगों ने इन्हें लालच दिया था कि यदि वे ईसाई धर्म अपना लेंगे, तो उन्हें एक-एक लाख रुपए मिलेंगे। […]

You May Like