सचिन ने चेहरा बदलकर युवती को बनाया शिकार

इंदौर:विजयनगर पुलिस ने करणी सेना की मदद से 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर भोपाल के शाद सिद्दीकी उर्फ सचिन के खिलाफ रेप, धमकाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया.युवती का आरोप है कि शाद ने सचिन का नाम अपनाकर उसे लंबे समय तक दैहिक शोषण का शिकार बनाया. जनवरी में उसने युवती को माउथफ्रेशनर देकर बेहोश किया और फोटो-वीडियो बना लिए.

जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला, जातिसूचक अपशब्द कहे और मारपीट की. युवती को अलग कमरे में रहने पर भी शाद पीछा नहीं छोड़ता रहा. युवती ने गुरुवार करणी सेना कार्यालय में जाकर पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने युवती के आवेदन पर रेप, मारपीट और धार्मिक दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ससुर से विवाद में दामाद ने किया हमला, घायल अस्पताल पहुँचा

Fri Oct 3 , 2025
इंदौर:तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम माचला में देर रात पारिवारिक विवाद खूनी झगड़े में बदल गया. यहां दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर पर पहले गालियां बकते हुए धक्का दिया, फिर दराते से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.घटना ग्राम माचला स्थित सरकारी स्कूल के पास रहने वाले 70 […]

You May Like