रामलीला मैदान में कृष्ण पर्व पर दही हांडी मटकी फोड़ों प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली। श्रीकृष्ण पर्व के पावन अवसर पर दही हांडी मटकी फोड़ों प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान में राज्यमंत्री राधा सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास के मुख्य अतिथि में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री राधा सिंह ने मटकी फोड़ के किया । वहीं इस प्रतियोगिता में तीन टीमें शामिल हुई। जिसमें पहली टीम राम निवास शाह विधायक फैंस क्लब 80 सिंगरौली, दूसरी टीम संजय सिंघम क्लब 13 एवं तीसरी टीम प्लाजा क्लब बैढ़न प्रतियोगिता में शामिल हुई। तीनों टीमों ने दही मटकी को फोड़ा। प्रतियोगिता समापन पश्चात प्रशासन के द्वारा तीनों टीमों को 21000 रूपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की गई।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश, 6 लाख का मशरुका बरामद

Sat Aug 16 , 2025
सीधी। कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 6 लाख के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी राजेश साकेत (21) […]

You May Like