
सीधी। कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 6 लाख के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी राजेश साकेत (21) निवासी बदरखड़ा थाना बहरी को पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में दोनों वारदातें कबूल कीं। 17 फरवरी को फरियादी पुष्पा मिश्रा का आभूषणों से भरा बैग बस से चोरी हुआ था, वहीं 30 जुलाई को रानी सिंह का हैंडबैग, जिसमें गहने व 20 हजार नकद थे, चोरी हो गया था। पुलिस टीम ने मेहनत कर आरोपी से चोरी गया सामान बरामद किया।
