सियासत
भाजपा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस भी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में उम्र का क्राइटेरिया लागू करेगी।सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस की हाल की एक बैठक में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं ।ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में भी उम्र का क्राइटेरिया लागू होगा । पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि गाइडलाइंस के अनुसार 45 साल से कम उम्र के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
जहां जरूरत होगी वहां के जिला अध्यक्षों में भी बदलाव होगा। बैठक में 14 जिलों की संगठनात्मक जानकारी ली गई। बैठक मालवा-निमाड़ संभाग, इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और रतलाम जिलों के जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। दरअसल,मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पद संभालने की बाद लगातार बैठकें ले रहे हैं।
कांग्रेस संगठन की यह बैठक पीसीसी भोपाल में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा हुई। इस बैठक में तय किया गया कि जो जमीन पर काम करेगा उसी को पद पर रहने का अधिकार है। घर बैठे लोगों को जल्द हटाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार कई जिला अध्यक्षों को बदलने पर भी बात हुई है। प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि संगठन को मजबूत करना सभी का लक्षय होना चाहिए। 2028 में होने वाले विधासभा चुनाव की तैयारी में सभी जुट जाएं।
