
ग्वालियर। आज ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मिशन ग्रीन ग्वालियर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर हरित ग्वालियर का संदेश दिया। उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर अभियान को सफल बनाया।
