हुंडई ने फरवरी में बेचे कुल 58,727 वाहन

चेन्नई, 01 मार्च (वार्ता) यात्री कार विनिर्माता हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने फरवरी 2025 में कुल 58,727 वाहनों की बिक्री दर्ज की। इसमें 47,727 यूनिट की घरेलू बिक्री और 11,000 यूनिट का निर्यात शामिल है।

कंपनी ने शनिवार को बिक्री के मासिक आंकड़े जारी करते कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, “फरवरी 2025 में निर्यात बिक्री में 6.8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ, हम अपने मेड-इन-इंडिया उत्पादों की वैश्विक मांग में वृद्धि देख रहे हैं, जो दुनिया भर में हुंडई की मजबूत स्वीकृति को दर्शाता है।”

श्री गर्ग ने कहा, “निर्यात को अनुकूलित करके, हम हुंडई मोटर कंपनी के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में एचएमआईएल की स्थिति को मजबूत करना जारी रखेंगे। घरेलू बिक्री के मोर्चे पर, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, हम आशावादी बने हुए हैं कि केंद्रीय बजट 2025 में प्रस्तावित कर सुधार और बेहतर तरलता बाजार में बहुत जरूरी मांग को बढ़ावा देगी।”

Next Post

बजट में कृषि, ग्रामीण विकास को बनाया गया है विकसित भारत की पहल का पहला स्तम्भ: मोदी

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास को विकसित भारत के सपने की दिशा में प्रयासों का पहला स्तम्भ बनाया गया है । श्री माेदी ने कहा कि उनकी तीसरी सरकार के […]

You May Like