इटली ने अल्बानिया में विवादास्पद प्रवासी स्थानांतरण फिर किया शुरू

रोम, 28 जनवरी (वार्ता) इटली ने भूमध्य सागर से उठाए गए शरणार्थियों को अल्बानिया भेजने का अपना विवादास्पद कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है।

रोम के न्यायाधीशों ने कुछ महीने पहले स्थानांतरण के खिलाफ फैसला सुनाया था लेकिन इटली की सरकार ने कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए शरणार्थियों को अल्बानिया भेजने का यह कार्यक्रम फिर शुरू कर दिया है।

इतालवी नौसेना के एक जहाज ने रविवार को 49 पुरुष शरणार्थियों को अल्बानिया पहुंचाया। अल्बानिया से जुड़ा कार्यक्रम इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की इटली आने वाले प्रवासियों की संख्या पर अंकुश लगाने की रणनीति का हिस्सा है।

यह योजना विवादास्पद है क्योंकि अल्बानिया यूरोपीय संघ से बाहर है, जिसका अर्थ है कि शरणार्थियों को यूरोपीय संघ के शरण नियमों के तहत संरक्षित नहीं किया गया है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के अनुसार, वर्ष 2024 में 66,000 से अधिक शरण चाहने वाले इतालवी तटों पर पहुंचे, जो इससे पिछले वर्ष के लगभग एक लाख 58 हजार की तुलना में बहुत कम है।

 

Next Post

ट्रम्प ने तेज, कम खर्चीले एआई सहायक बनाने में चीन की प्रगति की प्रशंसा की

Tue Jan 28 , 2025
वाशिंगटन, 28 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तेज गति और कम खर्च में एआई स्टार्टअप ‘डीपसीक’ बनाने के लिए चीन की प्रगति की प्रशंसा की है और अमेरिकी उद्योग को उससे सीखने को कहा है। श्री ट्रम्प ने कहा कि चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक की रिलीज से अमेरिकी […]

You May Like