स्कॉर्पियो सवार लोगों ने टोल नहीं देने को लेकर गाली-गलौज की, गोली चलाई, सुपरवाइजर घायल

ग्वालियर। ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित पनिहार टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवार और टोल कर्मियों में विवाद हो गया। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने टोल नहीं देने को लेकर गाली-गलौज की, फिर सुपरवाइजर से मारपीट की और गोली चला दी। आरोपी टोल बैरियर तोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

शिवपुरी लिंक रोड स्थित पनिहार टोल प्लाजा पर शिवपुरी की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो लेन नंबर-10 पर पहुंची। कार पर फास्टैग नहीं था। ऐसे में टोल कर्मचारी मनीष कुमार ने टोल देने को कहा तो कार में सवार चारो युवक भड़क उठे और उसे गालियां देने लगे। सुपरवाइजर शालू गुर्जर निवासी भंवरपुरा डाडा खिरक मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, तो स्कॉर्पियो में से तीन युवक नीचे उतरे और दोनों से धक्का-मुक्की करने लगे। सुपरवाइजर शालू के बाएं हाथ, सिर और दाहिने पैर में चोट आई, जबकि मनीष को चेहरे और सिर में अंदरूनी चोटें लगीं। विवाद ओर मारपीट देखकर टोल स्टाफ के राघवेंद्र, बनवारी और गनमैन रामस्वरूप जाटव वहां पहुंचे। तभी स्कॉर्पियो में बैठे एक युवक ने कार से बंदूक निकाली और सुपरवाइजर पर गोली चला दी। हालांकि सुपरवाइजर बाल-बाल बच गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार टोल बैरियर तोड़ते हुए ग्वालियर की ओर भाग निकले।घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामले की टोल स्टाफ ने पनिहार थाने में जानकारी दी। पुलिस ने घायल शालू गुर्जर की शिकायत पर स्कॉर्पियो सवार चार युवकों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और टोल बैरियर तोड़ने का केस दर्ज किया है।

Next Post

हरसी बांध के कभी भी ओवरफ्लो होने की आशंका, दर्जनों गांवों को किया एलर्ट

Mon Jul 7 , 2025
ग्वालियर। भारी बरसात के चलते अपर ककैटो बांध के जलद्वार खुले होने एवं हरसी बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने के कारण हरसी बांध के बेस्ट वियर से कभी भी ओवरफ्लो होने की संभावना बन सकती है। हरसी बांध के गाँव पनानेर कैटोद, धोबट, खिरिया, बोढी, जखवार, […]

You May Like

मनोरंजन