हरसी बांध के कभी भी ओवरफ्लो होने की आशंका, दर्जनों गांवों को किया एलर्ट

ग्वालियर। भारी बरसात के चलते अपर ककैटो बांध के जलद्वार खुले होने एवं हरसी बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने के कारण हरसी बांध के बेस्ट वियर से कभी भी ओवरफ्लो होने की संभावना बन सकती है। हरसी बांध के गाँव पनानेर कैटोद, धोबट, खिरिया, बोढी, जखवार, हरसी, गघोटा, सिल्हा, पलायछा, खेरा, नजरपुर, आदमपुर, आसन, भितरवार, मछरया, पमाया, घाटखेरिया, डऊमर, गोलेश्वर, सहारन, मसूदपुर, खरगोली, बासोडी, आदि गाँव के सभी आमजनों को प्रशासन ने सूचना दी है कि नदी के किनारे, वेस्ट बियर, हरसी बांध एवं नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहे एवं अन्य नागरिकों को भी सूचित करें।कार्यपालन यंत्री हरसी जल संसाधन संभाग डबरा ने कहा कि उनका अमला बांध पर 24 घंटे मुस्तैद है।

Next Post

जंगल मे गर्दन पेड से और हाथ पैर पीछे बंधा हुआ एक सप्ताह पुराना शव मिलने से हडकंप

Mon Jul 7 , 2025
पन्ना। जिले के देवेंद्र नगर थाना अंतर्गत विक्रमपुर जंगल सेंचुरी के सामने कारी झोर नाला के पास लगभग सप्ताह भर पुराना अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे होने एवं गर्दन पेड़ से बंधी होने से हत्या की आशंका […]

You May Like