स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ निरहुआ की ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किया गया।टीजर में निरहुआ का दमदार और अलग अवतार देखने को मिल रहा है। देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एक्शन से भरपूर फिल्म की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल को बड़े कैनवास और भव्य प्रस्तुति के साथ तैयार किया गया है।

फिल्म में निरहुआ के साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निरहुआ ने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है। फिल्म में मनोरंजन के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जज्बा देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक सीक्वल को भी पहले भाग की तरह अपना प्यार देंगे।

निर्माता प्रेम राय ने कहा कि फिल्म को पहले भाग से भी बड़े स्तर पर बनाया गया है। कहानी, तकनीक, एक्शन और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है। उनका उद्देश्य दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति से जोड़ने वाला शानदार सिनेमाई अनुभव देना है।

निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि टीजर को मिल रहे रिस्पॉन्स से स्पष्ट है कि दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द जारी किया जाएगा और विश्वास जताया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Next Post

जमैका किंग्समेन ने ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

Sun Aug 16 , 2026
सेंट लुसिया, 16 अगस्त (वार्ता) किर्क मैकेंजी 25 गेंदों में (69) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत जमैका किंग्समेन ने ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को आठ गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर सीपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका […]

You May Like