अल्बानिया रिपब्लिक के संसदीय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग बनेगा आब्जर्वर

भोपाल, 08 अप्रैल (वार्ता) आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्तव ने कहा है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को अल्बानिया रिपब्लिक के संसदीय चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में आमंत्रित किया गया है। अल्बानिया में 9 से 11 मई 2025 तक संसदीय निर्वाचन होना है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निर्वाचन में किये गये विभिन्न नवाचारों जैसे पेपरलेस बूथ आदि के सफल प्रयोग के कारण अल्बानिया के निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेक्षक के रूप में आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया है कि यह पहला राज्य निर्वाचन आयोग है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचक प्रेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉलेज शेयरिंग प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग अल्बानिया के निर्वाचन संबंधी बेस्ट प्रेक्टिसेज और नवाचारों को सीखेगा। साथ ही प्रदेश के आगामी स्थानीय निकायों के निर्वाचन में इनका उपयोग करने पर विचार करेगा। उन्होंने बताया कि यह आमंत्रण राज्य निर्वाचन आयोग के लिये एक गौरव की बात है और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

पारा 41 डिग्री पार: सूर्यदेव ने झुलसाया, तपी धरती

Tue Apr 8 , 2025
जबलपुर। मंगलवार को सूर्यदेव ने झुलसा दिया। पारा 41 डिग्री पार हो गया। धरती तप गई। दिनभर सूर्यदेव तमतमाये रहे। दिन चढऩे के साथ ही सूर्यदेव के तेवर उग्र होते गए। कूलर, पंखे तक बेअसर होने लगे थे। मौसम की अचानक बदली रंगत के साथ लू का भी मौसम विभाग […]

You May Like