अनुभवात्मक शिक्षण का सजीव उदाहरण है मेगा छात्र प्रदर्शनी

सारनी।पीएलएस इंटरनेशनल स्कूल,सुखाढाना में भव्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहाँ सीखना और रचनात्मकता एक साथ देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ एवं उनके छायाचित्र पर पुष्प दीप अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य लोकेश सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई करने के अलावा रचनात्मक और समाज को नई दिशा देने की सोच रखते हैं यहां शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में दिखाई दे रहा है.

उन्होंने स्कूल में एक हजार से अधिक कार्यशील एवं अकार्यशील मॉडलों का रिकॉर्ड प्रदर्शन होने पर विद्यार्थियों को बधाई दी है। प्रदर्शनी में सभी विषयों से संबंधित एक हजार से अधिक कार्यशील एवं अकार्यशील मॉडलों का रिकॉर्ड-तोड प्रदर्शन किया गया। ग्राम पंचायत सुखाढाना के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्रदर्शनी में हड़प्पा सभ्यता से लेकर चंद्रयान जैसे आधुनिक वैज्ञानिक उपलब्धियों तक के विषय शामिल किए गए थे।जिससे विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता,जिज्ञासा एवं विषयगत समझ स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई। स्कूल प्रबंधक रीना राजा ने कहा कि यदि एकाग्र और संयम के साथ विद्यार्थी कार्य करें तो जटिल से जटिल कर को बड़े आसानी और खूबसूरती के साथ कर सकता है मॉडल बनाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन उसकी खूबसूरती से प्रदर्शनी करना बहुत जटिल काम है। शिक्षक केशव गिरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानकर जो विद्यार्थी उनके दिखाएं मार्ग पर चलेगा निश्चित तौर से उसके विचार समाज को एक नई सौगात देकर जाने का काम करेगी।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ शिक्षकों केशव गिरी,सुश्री सुमैया परवीन,रीना राजा एवं कंचन सोनी के मार्गदर्शन में तथा शैलेश लोखंडे, सागर वर्मा,अनीता हिंगवे समेत अन्य शिक्षकों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षणों में सजाए गए फूड स्टॉल,मनोरंजक खेल,छात्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं पतंग उड़ाने का अनुभव शामिल रहा।

Next Post

हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ बाबा मठारदेव का मेला, विधायक डॉ. पंडाग्रे ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

Mon Jan 12 , 2026
सारनी। श्रीश्री 1008 बाबा मठारदेव के मेले का आज सोमवार 12 जनवरी को विधिवत शुभारंभ हो गया। आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हवन-पूजन, ध्वजारोहण एवं फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।मेला परिसर […]

You May Like