
सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। योजना के माध्यम से बहनों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
