
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी सागर अरविंद जैन द्वारा बंडा विकासखंड के भेड़ाखास, चौका, भडराना, गड़र एवं छापरी का औचक निरीक्षण किया गया।
एकीकृत शासकीय हाईस्कूल भेड़ाखास विकासखंड बंडा निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत आर.डी. अहिरवार प्राथमिक शिक्षक, मयंक जैन अतिथि शिक्षक, शनि जैन अतिथि शिक्षक एवं श्रीमती रानी द्विवेदी अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। एवं अतिथि शिक्षक की उपस्थिति पंजी में दिनांक 10,11,12 नवम्बर 2025 के हस्ताक्षर नहीं पाये जाने तथा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के उपस्थित न पाये जाने पर प्रभारी प्राचार्य हरगोविंद रावत माध्यमिक शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला चौका विकासखंड बंडा निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत आशीष कुमार जैन प्रभारी प्रधानाध्यापक, रचना गौढ़ प्राथमिक शिक्षक, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर प्राथमिक शिक्षक, श्रवण कुमार मिश्रा प्राथमिक शिक्षक एवं नीरज अहिरवार अतिथि शिक्षक्त अनुपस्थित पाये गये एवं विद्यालय के मुख्य द्वार पर दरवाजा न होने से पशु विचरण करते पाये गये, विद्यालय में छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं पाये जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भडराना विकासखंड बंडा – निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत संजय उपाध्याय माध्यमिक शिक्षक के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाये गये अतः कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं महेन्द्र कुमार जैन अवकाश पर पाये गये।एकीकृत शासकीय हाईस्कूल गड़र विकासखंड बंडा निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालित पाया गया किंतु-विद्यालय में साफ सफाई न पाये जाने पर प्रभारी प्राचार्य प्रभात गुप्ता माध्यमिक शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।शासकीय हाईस्कूल छापरी विकासखंड बंडा निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालित पाया गया एवं श्रीमती रेखा साहू माध्यमिक शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए संबंधितों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रवाह से रोकने संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं कार्यरत अनुपस्थित अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित की गई।
