भारत ने आयरलैंड को 3-1 से हराया

भुवनेश्वर, (वार्ता) भारत ने 0-1 से पिछड़ने के बाद शुक्रवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 (पुरुष) में आयरलैंड के खिलाफ 3-1 से हरा दिया।

आज यहां विश्व स्तरीय कलिंगा हॉकी स्टेडियम में गये गये मुकाबले में आयरलैंड के लिए जेरेमी डंकन ने (आठवें) मिनट में गोल दागकर बढ़त हासिल की। पहले क्वार्टर तक आयरलैंड शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बढ़त बनाये हुए था।

दूसरे क्वार्टर में भारत मनदीप सिंह ने (22वें) मिनट गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद जरमनप्रीत सिंह ने (45वें) मिनट गोलकर मैच में भारत को बढ़त दिला दी। इसके आठ मिनट बाद ही सुखजीत सिंह ने (58वें) मिनट में गोलकर भारत की जीत सुनश्चित कर दी।

इस जीत के साथ ही भारत को पाँच मैचों में नौ अंक हो गये है।

Next Post

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चार विकेट से हराया

Sat Feb 22 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत कौर (50), नेट सायबर ब्रंट (42) और अमनजोत कौर ( तीन विकेट/नाबाद 34) हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी […]

You May Like