हमने बहु-प्रारुप सीरीज मजबूत शुरुआत की लेकिन टेस्ट में लय नहीं बनाए रख सके: हरमनप्रीत कौर

पर्थ, 08 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हमने बहु प्रारूप सीरीज में मजबूत शुरुआत की, लेकिन वाका ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में लय बनाए नहीं रख सके और मुकाबला हार गये। टेस्ट में मिली हार के बाद कौर ने कहा, “हमने बहुत अच्छी शुरुआत की, टी-20 में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन दुर्भाग्य से, उसके बाद, हम इसे जारी नहीं रख पाए, लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर यह एक अच्छी सीरीज थी। ऑस्ट्रेलिया में हर समय खेलकर बहुत खुश हूं, और मुझे लगता है कि यह एक शानदार मुकाबला था।”

उन्होंने कहा कि मल्टी-फॉर्मेट सीरीज और पिंक-बॉल टेस्ट खेलना टीम के लिए एक कीमती अनुभव था। उन्होंने कहा, “यह बहुत मजेदार था, और उम्मीद है कि भविष्य में भी हमें इस तरह के टूर्नामेंट मिलते रहेंगे क्योंकि इससे आपको बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है। टेस्ट क्रिकेट कुछ ऐसा है जिसे हम सब सच में खेलना चाहते हैं, और पिंक-बॉल कुछ ऐसा था जो बहुत चुनौतीपूर्ण था और उम्मीद है कि भविष्य में भी हमें इस तरह के चैलेंज मिलेंगे।” कौर ने टूर के दौरान सपोर्ट के लिए प्रशंसकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा, “और सभी इंडियन फैंस और क्रिकेट फैंस का धन्यवाद जो हमें देखने के लिए यहां आए। मुझे पता है कि आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं था, लेकिन मुझे यकीन है कि भविष्य में हम उन्हें गर्व महसूस कराएंगे, और उम्मीद है कि हम भविष्य में अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।”

Next Post

मिलिंद सोमन, रागिनी द्विवेदी, सिमरन शर्मा, नंदिनी अगासरा ने लिया फिट इंडिया कार्निवल में हिस्सा

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) मिलिंद सोमन, रागिनी द्विवेदी, सिमरन शर्मा, नंदिनी अगासरा तथा जाने-माने एथलीट, सेलिब्रिटी, फिटनेस के शौकीन और सैकड़ों नागरिक ने अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया कार्निवल में हिस्सा लिया। आज यहां हाउसिंग और शहरी मामलों के राज्य मंत्री […]

You May Like

मनोरंजन