बढ़ी भीड़: महाकाल मंदिर में 60 करोड़ से अधिक का दान आया

उज्जैन। महाकाल मंदिर में 60 करोड़ से अधिक का दान इस साल मंदिर समिति को प्राप्त हुआ है। पूरे साल मंदिर में देश व दुनियाभर से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। एक अनुमान के मुताबिक सालभर में यहां 12 करोड़ से अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचे है। इनमें अधिकांश पर्यटक ही शामिल है।

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की ये भीड़ साल 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद से बढ़ी है। नहीं तो पहले इसी मंदिर में 25-30 हजार लोग ही रोज आया करते थे। लेकिन अब यहां आंकड़ा डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गया हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे के बाद ही मंदिर समिति को मिलने वाले दान में भी काफी वृद्धि हुई है।

साल 2019 से अब तक जाने कितना दान आया मंदिर में

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि महाकाल लोक बनने के बाद से भक्त बढ़े तो दान में भी वृद्धि हुई है। साल 2019-20 महज 15 करोड़ रुपए के आसपास ही दान आया था। साल 2023-24 में बढक़र 59.91 करोड़ रुपए हो गए। इसके बाद साल 2024-25 में अब तक यानी माह जून-जुलाई तक 51.22 करोड़ रुपए का दान आ चुका है। यह राशि सिर्फ दान पेटियों में डाले गए दान की है। मंदिर की अन्य का हिसाब-किताब अभी बाकी है। साल 2023 में 5.28 करोड़ लोग उज्जैन आए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढक़र 7.32 करोड़ तक पहुंच गया। श्रावण मास के लिए ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर का चांदी का गर्भगृह चमक रहा है। अंदर चांदी की दीवारों से लेकर रुद्र यंत्र आदि की सफाई की जा रही है। गर्भगृह के अंदर मौजूद चांदी की हर चीज सफाई कर चमकाई जाएगी। मंदिर के गर्भगृह में चांदी की सफाई का कार्य शनिवार से प्रारंभ किया गया। कर्मचारी जलाधारी, देहरी पर लगे चांदी के दरवाजे और नंदी हॉल के दरवाजों की भी सफाई में जुटे हुए है।

Next Post

मंत्री ने सिग्रामपुर चौकी का शुभारंभ व चौकी प्रभारी को दी भावभीनी विदाई

Sat Jul 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबेरा/दमोह. शनिवार को राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जबेरा थाना क्षेत्र की सिंग्रामपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण कर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े के स्थानांतरण होने पर आयोजित विदाई समारोह में […]

You May Like