सीहोर। प्रदेश में सरकार पूर्ण शराब बंदी लागू करे और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे. यह उदग़ार शनिवार को कस्बा क्षेत्र स्थित दीवान बाग में आयोजित हज यात्रा से लौटे हाजियों एवं उलेमाओं के सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मप्र जमीयत उलेमा हिंद के सदर मुफ्ती मौलाना अहमद ने व्यक्त किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज चांद मियां ने की. विशेष अतिथि पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सभी हाजियों एवं उलेमाओं को मुबारकबाद दी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और बसपा के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार के सहित अतिथियों के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया. वक्फ कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शमीम अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया. आभार कांग्रेस नेता नायाब खान ने किया एवं संचालन कलीम पठान ने किया. कार्यक्रम में बलवीर तोमर, हफीज चौधरी, अनीस मियां, महफूज, अहमद, मोहसीन, खालिद पठान, इरशाद पहलवान, मुश्तफा अंजुम, रशीद मंसूरी, तारिक मियां, आरिफ पहलवान, खालिद अहमद, मज्जू खां, हैदर मीर, सरवर पठान, सलीम खां प्यारे, आरिफ पहलवान, खालिद अहमद, मज्जू खां, हैदर मीर, सरवर पठान, सलीम खां पूर्व पार्षद सहित अनेक उलेमा मौजूद थे.
