सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला सरदार पटेल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंस विकास राठौर के साथ पार्षद प्रदीप गौतम, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा नेता दिपांशु, विनय भटेले उपस्थित थे. शाला प्रभारी मनोज कुमार व्यास, संध्या भटेले, कल्पना बैरागी, रेहाना खान व नफीसा बी ने अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. तत्पश्चात नपाध्यक्ष राठौर द्वारा छात्रों को टॉफी एवं शिक्षण सामग्री भेट की.शाला प्रभारी मनोज व्यास ने शाला में रिक्त जमीन पर सरदार पटेल वाटिका बनाने का अध्यक्ष से निवेदन किया. कार्यक्रम में सफीक, योगिता लोधी, मंजूर भाई, आलोक, राहुल राठौर सहित सभी छात्र-छात्राएं एवं कॉलोनीवासी उपस्थित थे.
