भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर सहयोग की अपेक्षा जताई। केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान प्रदेश हित से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
