वर्षा से पूर्व नाले सफाई व निर्माण कार्य पूरे हो

सीहोर: बारिश से पहले नपा ने नालियों और नालों की सफाई शुरू करा दी है. सफाई कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों के साथ बाजार में मौजूद नालों की सफाई की. इस दौरान नाले में फंसे पत्थर और दूसरे कचरे को अमले ने साफ किया.

इसके अलावा शहर में नालियों और सड़कों के निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है.गुरुवार को शहर के वार्ड क्रमांक सात अंतर्गत आने वाले सुदामा नगर में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने लगभग 35 लाख की लागत के विकास कार्य का भूमि-पूजन यहां पर मौजूद नागरिकों से कराते हुए कहा कि हमारे शहर में बारिश से पहले निर्माण कार्य पूर्ण किए जाऐंगे.

पार्षद प्रतिनिधि विजेन्द्र परमार ने बताया कि क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं. हमारे वार्ड में गुरुवार को नपाध्यक्ष राठौर के द्वारा करीब 15 लाख की लागत से नाली निर्माण के अलावा करीब 20 लाख की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया.

Next Post

चैकिंग के दौरान कई वाहनों पर कार्रवाई

Fri May 23 , 2025
सीहोर: पुलिस एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूली बसों एवं लोक परिवहन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही की गई. जिसमें 3 स्कूली बसों पर बिना परमिट/परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करते हुए रुपए 1 लाख 24 हजार समन शुल्क वसूला गया. वहीं एक […]

You May Like