सीहोर: पुलिस एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूली बसों एवं लोक परिवहन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही की गई. जिसमें 3 स्कूली बसों पर बिना परमिट/परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करते हुए रुपए 1 लाख 24 हजार समन शुल्क वसूला गया. वहीं एक स्कूल बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए जाने पर भी चालानी कार्यवाही की गई.
पुलिस एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त वाहन चैकिंग करते हुए 15 ओवरलोडिंग वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 32 हजार 300 रुपए, 8 बिना परमिट्र/परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 81 हजार रुपए, 3 बिना फिटनेस वाहनों से 10 हजार रुपए 3 वाहनों में अग्निसमन यंत्र के न होने पर 1500 रुपए समन शुलक वसूला गया. इस प्रकार जिले में विशेष अभियान के तहत संयुक्त कार्यवाही में कुल 558 चालान में 4 लाख 93 हजार 800 वसूला गया. चालानी संयुक्त कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी.
