मादक पदार्थ के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में एक आदतन अपराधी मुस्ताक खान को 22 ग्राम अवैध ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है.घटना धार रोड स्थित एमएस कोरल वेली क्षेत्र की है, जहां क्राइम ब्रांच टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. मौके पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा.

पूछताछ में उसने अपना नाम मुस्ताक खान उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम माचल, धार रोड बताया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशा करता है और सस्ते दामों पर एमडी ड्रग्स लाकर शहर में सप्लाई करने की योजना में था. आरोपी ट्रक ड्राइवरी करता है और तीसरी कक्षा तक पढ़ा है. उसके खिलाफ पहले से चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Post

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान पर डीए बढ़ाया

Fri May 23 , 2025
भोपाल: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत एवं 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन […]

You May Like