मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान पर डीए बढ़ाया

भोपाल: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत एवं 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता की वृद्धि होकर कुल 53 प्रतिशत एवं 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत की वृद्धि होकर कुल 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को 01 जनवरी 2024 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था जिसमें 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिषत एवं 01 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।

महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ माह मई 2025 के वेतन में दिया जाएगा वहीं 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान पॉंच समान किस्तों में क्रमश मई 2025, जून 2025, जुलाई 2025, अगस्त 2025 एवं सितम्बर 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा। ऐसे कार्मिक जो 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में सेवानिवृत्त/मृत हो गये हैं, उन्हें अथवा उनके नामांकित सदस्य को एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।

Next Post

मात्र ₹5 में शासकीय विभागों को मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

Fri May 23 , 2025
भोपाल:मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के शासकीय, अर्धशासकीय विभागों तथा निगम मंडलों को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि शासकीय, अर्धशासकीय विभागों तथा निगम मंडलों को अब केवल 5 रूपये में नवीन विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने […]

You May Like