छतरपुर।ग्राम मऊसहानिया निवासी सीताराम कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुई मारपीट की घटना में नौगांव थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिससे न्याय की उम्मीद धूमिल होती दिख रही है।
पीड़ित का कहना है कि गांव के लगभग 12 लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया, जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल नौगांव थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन थाने की ओर से आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न कर केवल सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
इसी को लेकर 6 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे पीड़ित परिवार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर एक लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच तथा उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग की।
