निशुल्क नेत्र शिविर में 375 मरीजों का परीक्षण

सीहोर। सामाजिक संस्था अग्रसोच सोशल फाउण्डेशन द्वारा मानक बाग पर स्वर्गीय मानकचंद रूठिया की स्मृति में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में प्रात:काल से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आंख के रोग के इलाज के लिए शिविर स्थल पर पलगभग 375 महिला पुरुषों ने नेत्रों की जांच कराई. यह शिविर सेवा सदन नेत्रालय हिरदाराम नगर के सहयोग से आयोजित किया गया. डॉक्टरों द्वारा नेत्र परिक्षण कर मोतियाबिंद, दृष्टिदोष, आँखों में जलन, धुंधलापन व अन्य नेत्र रोगों की पहचान की गई. सेवा सदन की टीम अरूण शुक्ला, डॉ. जितेन्द्र पाठक, भावना परमार, राहुल के द्वारा आँखों की जांच की गई. शिविर के दौरान लगभग 50 से अधिक मोतियाबिंद की समस्या से पीडि़त मरीज पाए गए, जिसमें 30 मरीजों को बस द्वारा सेवासदन आपरेशन हेतु भेजा गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय, विशेष अतिथि क्रांतिकारी संत मोहित राम पाठक एवं विशिष्ठ अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, समाजसेवी विवेक रूठिया, वरिष्ठ पत्रकार एआर शेख मुंशी, जितेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे. सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वर्गीय सेठ मानकचंद रूठिया के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम को शुभारंभ किया. शिविर के सूत्रधार आशीष गुप्ता, समाजसेवी नरेन्द्र गोस्वामी, परवेश उमर ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेविका प्रेमलता राठौर द्वारा किया गया. तत्पश्चात श्रीमती सीमा सक्सेना ने अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप नागिया ने किया.

 

Next Post

शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Mon Dec 1 , 2025
सतना: जिले के सिंहपुर थाने की पुलिस द्वारा अवैध रुप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उसरार रोड अलखनन्दा मोड मे झाडियो के पास एक व्यक्ति, एक काले रंग […]

You May Like