सतना: जिले के सिंहपुर थाने की पुलिस द्वारा अवैध रुप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उसरार रोड अलखनन्दा मोड मे झाडियो के पास एक व्यक्ति, एक काले रंग की प्लस्टिक की झाल मे भारी मात्रा मे अवैध शराब विक्री के उद्देश्य से रखे हुए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकडा व नाम पता पूछा जो अपना नाम भीम कुशवाहा पिता मुन्नालाल कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी पनगरा का होना बताया। उसके कब्जे से मिले एक काले रंग की प्लस्टिक की झाल की तलाशी लेने पर झाल के अन्दर कुल 54 लीटर शराब जब्त कर ली गई। जिसकी कीमत 22500 रू बताई गई।
