भोपाल। अशोका गार्डन जैन मंदिर में विश्व शांति के उद्देश्य से संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर महा मुनिराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 निर्वेग सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में शांति विधान एवं गुरुदेव की पूजन सानंद सम्पन्न हुई। प्रातःकाल में भगवान का अभिषेक, शांति धारा तथा मुनिश्री के प्रेरक प्रवचन के साथ संगीत-मय पूजन का आयोजन हुआ।
समाज के मीडिया प्रभारी अशोक जैन सारणी ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत कमेटी चौक ट्रस्ट के ट्रस्टी, अशोका गार्डन जैन समाज के अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन गुड्डू भैया, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती अनीता जैन, सुबोध जैन पत्थर बाला परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
