
विदिशा। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। मंगलवार रात कोतवाली थाने के पीछे कुछ युवकों ने 15 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात थाने से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया गया घायल किशोर का नाम आरम जैन है, वह कक्षा 10वीं का छात्र है। वह रात को मोबाइल का कवर डलवाने गया था। इसी दौरान 6–7 युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राहुल मालवीय ने तुरंत घायल आरम को जिला अस्पताल पहुँचाया और परिजनों को सूचना दी। डॉक्टरों के अनुसार उसके दाहिने हाथ में गहरा घाव है और इलाज चल रहा है। बही पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । लोगों का कहना है कि अपराधियों में अब पुलिस का कोई डर नहीं बचा है।
थाने के बिलकुल पीछे इस तरह की वारदात होना पुलिस की लापरवाही और नाकामी को उजागर करता है।
